कुछ लोग करीना कपूर और सैफ अली खान के नवजात बेटे का नाम तैमूर अली खान रखने पर उनका बचाव करते नजर आते हैं कि नाम में क्या रखा है? ये उनका निजी मामला है?
आपको याद दिला दें कि साल 2008-09 में "गजिनी" और "थ्री इडियट्स" जैसी फ़िल्मों से अधिकृत रूप से शाहरुख़ ख़ान के सुपरस्टारडम को ओवरटेक करने के दौरान जब आमिर ख़ान को वास्तविक "किंग ख़ान" कहा जाने लगा था, तब आमिर ने एक चर्चित ब्लॉग लिखा था, जिसमें सभी को चौंकाते हुए उन्होंने कहा था कि उनके पालतू कुत्ते का नाम "शाहरुख़" है!
आप कह सकते थे कि -
1) अपने कुत्ते का नामकरण आमिर का "निजी निर्णय" है.
2) शाहरुख़ फ़ारसी राजशाही को प्रदर्शित करने वाला केवल एक नाम है, ज़रूरी नहीं उसका ताल्लुक़ इसी नाम वाले आमिर के प्रतिद्वंदी सितारे से हो.
और इसके बावजूद यह दिन की रौशनी की तरह साफ़ था कि आमिर अपने उस ब्लॉग के ज़रिये क्या संदेश देना चाह रहे थे. इससे शाहरुख़ भी एकबारगी हकबका गए थे.
नाम केवल नाम नहीं होते, उनकी एक प्रतीकात्मकता होती है, एक विशेष ध्वनि होती है, उनके etymological connotations होते हैं. नाम में बहुत कुछ रखा है. नामों का इस्तेमाल मिसाइल हमलों की तरह भी किया जा सकता है. यह अनिवार्यतः एक निजी, निरापद घटना नहीं होती और पूरी तरह से निजी भी कुछ नहीं होता. हर संदेश के consequences भी होते हैं.
मैंने गौतम बुद्ध के नाम पर बेटे का नाम "तथागत" रखा था, जिसे बाद में बदलकर "समाहित" कर लिया. "तथागत" में निहित विराट अर्थवत्ता और गुरुतर ध्वनि से मैं उतना सहज नहीं हो पा रहा था, जितना एक पिता को बेटे का नाम पुकारते होना चाहिए.
जब "तथागत" असहज कर सकता है, तो "तैमूर" तो विचलित कर देने में सक्षम होना चाहिए! होना ही चाहिए.
क्योंकि नाम "निजी" परिघटना नहीं, बल्कि वह तो निजी की "सार्वजनिकता" का पहला पड़ाव है! और सार्वजनिकता के अपने दायित्व होते हैं.

By : Sushobhit Saktawat

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
It's all about friendly conversation here at Small Review :) I'd love to hear your thoughts!
Be sure to check back again and check & Notify Me & just after the comment form because I do make every effort to reply to your comments here.
Spam WILL be deleted.